भारतीय क्रिकेटर्स ने अपनी प्रतिभा के दम पर क्रिकेट के खेल को इंटरनेशनल लेवल पहचाई दिलाई है। इंडियन क्रिकेट में कई ऐसे दिग्गज क्रिकेटर्स हैं, जिन्हें लोग अपना आदर्श मानते हैं। इन दिनों की बात करें तो महेन्द्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी ऐसे हैं,जिन्हें लोग अपना रोल मॉडल मानते हैं। कई साथी खिलाड़ी भी इन्हें अपना आदर्श मानते हैं। इस बीच महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर ने इन तीनों खिलाड़ियों के लिए खास शब्दों का इस्तेमाल किया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को जल्द ही इंग्लैंड दौरे पर जाना है।