1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीलंका की पाक पर जीत में हेराथ का ऐसा रिकॉर्ड, जो कोई खब्बू स्पिनर नही बना पाया

39 वर्षीय हेराथ ने साथ ही टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट भी पूरे कर लिए। हेराथ टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले पहले लेफ्ट आर्म स्पिनर बन गए है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kuldeep Panwar

•

Updated: 2 Oct 2017, 8:22 PM IST

Herath become 1st left arm to take 400 test wicket Sri Lanka Won

अबु धाबी। भारत के खिलाफ पिछले महीने 3-0 से टेस्ट सीरीज और उसके बाद 5-0 से वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप झेलकर धरातल पर आ गई श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने आखिरकार जीत की राह दोबारा पकड़ ली है। श्रीलंका ने बेहद रोमांचक मुकाबले में सोमवार को पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में 21 रनों से हरा दिया। जीत के हीरो श्रीलंका के बुजुर्ग खब्बू स्पिनर रंगना हेराथ रहे, जिन्होंने दूसरी पारी में 6 विकेट लिए।

अबुधाबी में पाकिस्तान की 10 टेस्ट मैचों में यह पहली हार है। 39 वर्षीय हेराथ ने इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 400 विकेट भी पूरे कर लिए। हेराथ टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले पहले लेफ्ट आर्म स्पिनर बन गए हैं। उन्होंने 84 टेस्ट मैचों के 153 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। हेराथ ने मैच में कुल 11 विकेट लिए। उन्होंने पहली पारी में भी पाकिस्तान के 5 खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। उन्होंने दूसरी पारी में मात्र 43 रन देकर छह खिलाड़ियों को आउट किया। हेराथ के अलावा दिलरुवान परेरा ने 46 रन पर तीन विकेट और सुरंगा लकमल ने 12 रन पर एक विकेट हासिल किया।

पाकिस्तान को जीत के लिए चौथी पारी में सिर्फ 136 रनों का लक्ष्य हासिल करना था, लेकिन श्रीलंका ने रंगना हेराथ और दिलरुवान परेरा की स्पिन जोड़ी के दम पर मैच के अंतिम दिन सोमवार को पाकिस्तान को 47.4 ओवरों में 114 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया। हेराथ ने दूसरी पारी में छह विकेट लिए जबकि परेरा ने तीन विकेट हासिल किए।

श्रीलंका ने पहली पारी में कप्तान दिनेश चंडीमल के 155 और निरोशन डिकवेला के 83 रनों के दम पर 419 रन बनाए थे। पाकिस्तान ने जवाब में अपनी पहली पारी में 422 रन बनाते हुए तीन रन की बढ़त ले ली थी। यासिर शाह के पांच विकेट की मदद से पाकिस्तान ने श्रीलंका को दूसरी पारी में बड़ा स्कोर नहीं करने दिया और उसे 138 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया।

लग रहा था कि पाकिस्तान इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेगी, लेकिन हेराथ और परेरा की फिरकी में उसके बल्लेबाज फंस गए और उसे हार का सामना करना पड़ा। चौथे दिन के अपने स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 69 रनों से आगे खेलने उतरी श्रीलंका जल्द ही पवेलियन लौट गई। टीम के खाते में चार रन ही जुड़े थे कि सुरंगा लकमल (13) को मोहम्मद अब्बास ने पवेलियन भेज दिया।

यहां से पाकिस्तान ने लगातार विकेट लेकर श्रीलंका को सस्ते में समेट दिया। श्रीलंका की तरफ से एक छोर संभाले खड़े रहे निरोशन डिकवेला 40 रनों पर नाबाद लौटे। आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने अपने पांच विकेट सिर्फ 36 रनों पर ही गंवा दिए। हारिस सोहेल (34) और कप्तान सरफराज अहमद (19) ने टीम को जीत दिलाने की कोशिश की लेकिन 78 के कुल स्कोर पर हेराथ ने सरफराज को और 98 के कुल स्कोर पर पेररा ने सोहेल को पवेलियन भेज पाकिस्तान को खतरे में डाल दिया। यहां से पाकिस्तान के पुछल्ले बल्लेबाजों ने टीम को जीत दिलाने की कोशिशें की लेकिन सफल नहीं हो सके।