
नई दिल्ली। इंग्लैंड में पहली बार सीरीज जीतने वाली अंडर-19 भारतीय टीम के धुरंधर बल्लेबाज और जूनियर क्रिकेट के 'विराट कोहली' के नाम से मशहूर शुभम गिल को इंडिया-ए टीम में चुन लिया गया है। अपने अच्छे प्रदर्शन की बदौलत टीम में आए गिल अब न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ पांच एकदिवसीय मैचों की सीरीज में खेलेंगे।
इसके अलावा चयनकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारत दौरे पर आ रही सीनियर न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए बोर्ड अध्यक्ष एकादश की कप्तानी उस श्रेयस अय्यर को सौंपी है, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान आखिरी टेस्ट मैच में चोटिल विराट कोहली के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किए गए थे। अखिल भारतीय सीनियर चयनकर्ता समिति ने सोमवार को इंडिया-ए और बोर्ड अध्यक्ष एकादश टीमों की घोषणा की।
विजाग में होगी इंडिया-ए की वनडे सीरीज
इंडिया-ए टीम विजाग में न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ पांच मैचों की एकदिवसीय सीरी•ा खेलेगी। दोनों टीमें विजयवाड़ा में दूसरे चार दिवसीय गैर आधिकारिक टेस्ट के बाद छह अक्टूबर को वि•ााग में पहला एकदिवसीय मैच खेलेंगी। इसी मैदान पर सभी मैच खेले जाने हैं, जिसमें 08, 10, 13 और 15 अक्टूबर को बाकी के चारों मैच होंगे। चयनकर्ताओं ने बोर्ड अध्यक्ष एकादश टीम की भी घोषणा की है, जो मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के साथ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरी•ा से पूर्व दो अभ्यास मैच खेलेगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे और तीन ट्वंटी 20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मुंबई में 22 अक्टूबर को खेला जाएगा।
इंडिया-ए की कप्तानी दो खिलाडि़यों को
इंडिया-ए टीम की कप्तान दो खिलाडि़यों में बांटी गई है। शुरुआती तीन मैचों के लिए श्रेयस अय्यर को कप्तानी दी गई है, जबकि बाकी दो मैचों में यह भूमिका रिषभ पंत निभाएंगे। इंडिया-ए टीम फिलहाल विजयवाड़ा में न्यूजीलैंड-ए के साथ चार दिवसीय टेस्ट खेल रही है, जिसका पहला गैर आधिकारिक टेस्ट उसने पारी और 31 रन से जीता था। टीम दूसरे मैच के बाद वनडे सीरी•ा के लिए विशाखापट््नम जाएगी।
जबरदस्त रहा है शुभम का प्रदर्शन
पंजाब के 18 वर्षीय बल्लेबाज शुभम को यूथ क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंडिया-ए टीम में सभी पांचों मैचों के लिए टीम में चुना गया है। शुभम जुलाई और अगस्त में इंग्लैंड दौरे पर भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा रहे थे और दो टेस्ट तथा पांच वनडे मैचों की सीरी•ा में उनका प्रदर्शन सबसे प्रभावशाली रहा था। उन्होंने दो टेस्टों में 174 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक भी शामिल है, जबकि वनडे सीरीज में 92.66 के औसत तथा 100 से अधिक के स्ट्राइक रेट से उन्होंने 278 रन बनाए थे। वह सर्वश्रेष्ठ स्कोरर भी रहे। इसके बाद इंग्लैंड के ही खिलाफ इस वर्ष के शुरू में हुई घरेलू सीरी•ा में भी शुभम ने 117 के औसत से 351 का जबरदस्त स्कोर बनाया, जिसमें लगातार दो शतक भी शामिल हैं।
पृथ्वी शॉ को भी मिला मौका
इंग्लैंड दौरे में शुभम के टीम साथी रहे पृथ्वी शॉ को इंडिया-ए टीम में शुरुआती तीन मैचों के अलावा बोर्ड एकादश टीम में भी शामिल किया गया है। गत सप्ताह 17 साल के पृथ्वी ने दलीप ट्रॉफी में शतक बनाया था और वह इस टूर्नामेंट में ऐसा करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बने।
ये हैं तीनों टीमें
इंडिया-ए बनाम न्यूजीलैंड ए-(पहले तीन एकदिवसीय मैचों के लिए) टीम-पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, श्रेयस अय्यर (कप्तान), दीपक हुड्डा, शुभम गिल,श्रीवत्स गोस्वामी (विकेटकीपर), शाहबा•ा नदीम, कर्ण शर्मा, विजय शंकर, शार्दुल ठाकुर, सिद्धार्थ कौल, मोहम्मद सिराज, बासिर थम्पी।
इंडिया-ए बनाम न्यूजीलैंड ए-(आखिरी दो एकदिवसीय मैचों के लिए) टीम-एआर ईश्वरन, प्रशांत चोपड़ा, अंकित बवाने, शुभम गिल, बाबा अपराजित, रिषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), शाहबा•ा नदीम, कर्ण शर्मा, विजय शंकर, शार्दुल ठाकुर, सिद्धार्थ कौल, मोहम्मद सिराज, बासिल थम्पी।
बोर्ड अध्यक्ष एकादश टीम-पृथ्वी शॉ, शिवम चौधरी, श्रेयस अय्यर(कप्तान), करूण नायर, गुरकीरत मान, मिङ्क्षलद कुमार, रिषभ पंत (विकेटकीपर), शाहबा•ा नदीम, दीपक चहर, धवल कुलकर्णी, जयदेव उनादकट, आवेश खान।
Published on:
2 Oct 2017, 6:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.