11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI: इंदौर में आज इतिहास रच सकते हैं भारत-वेस्टइंडीज, निशाने पर T20I में सबसे ज्यादा मैच स्कोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND vs WI 3rd T20: भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच आज तीसरा टी20 मुकाबला इंदौर के होल्‍कर स्‍टेडियम में खेला जाएगा। जहां भारत और वेस्‍टइंडीज के पास टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास का सबसे ज्‍यादा मैच स्‍कोर का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Oct 11, 2026

IND vs WI 3rd T20

भारत को हराने का जश्‍न मनाते वेस्‍टइंडीज के कप्‍तान शाई होप। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

India vs West Indies 3rd T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज दो मैचों के बाद 1-1 की बराबरी पर पहुंच चुकी है। अब तीसरा मुकाबला रविवार 11 अक्‍टूबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां एक बार फिर रनों की बारिश होने की उम्‍मीद है, क्‍योंकि यहां की पिच हमेशा से ही बल्‍लेबाजों की मददगार रही है। इसके साथ ही दोनों ही टीमों के बल्‍लेबाज शानदार लय में नजर आ रहे हैं, जिस तरह से पिछले मैच में रांची में दोनों ओर से 501 रन बन थे, यहां उससे भी ज्‍यादा रन बन सकते हैं, अगर ऐसा हुआ तो इस बार टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा स्‍कोर का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड भी टूट सकता है। आइये एक नजर टी20 के टॉप 10 सबसे ज्‍यादा स्‍कोर पर नजर डालते हैं।

जब एक मैच में बने थे 517 रन

बता दें कि रांची में दूसरे टी20 में बनाए गए 501 रन टी20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे बड़ा मैच एग्रीगेट (सबसे बड़ा स्‍कोर दोनों टीमों का मिलाकर) है। यह दूसरी बार था, जब दोनों टीमों ने मिलकर एक मैच में 500+ स्‍कोर किया। जबकि सबसे बड़ा मैच एग्रीगेट का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका बनाम वेस्‍टइंडीज मैच में तीन साल पहले सेंचुरियन में बना था।

जब 26 मार्च 2023 को सेंचुरियन में वेस्‍टइंडीज ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में जॉनसन चार्ल्स के शतक की बदौलत पांच विकेट के नुकसान पर 258 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगाए थे। इसे जवाब में साउथ अफ्रीका ने क्विंटन डी कॉक के शतक के दम पर 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्‍य को हासिल कर जबरदस्‍त ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। इस तरह उस मुकाबले में दोनों ओर से 517 रन बने थे।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन वाले मैच

रैंकटीमेंकुल रनविकेटओवररन रेटमैदानतारीख
1दक्षिण अफ्रीका vs वेस्टइंडीज517938.513.31सेंचुरियन26 मार्च 2023
2भारत vs वेस्टइंडीज501938.313.01रांची9 अक्टूबर 2026
3भारत vs इंग्लैंड4991440.012.47वानखेड़े, मुंबई5 मार्च 2026
4भारत vs न्यूजीलैंड4961539.412.50तिरुवनंतपुरम31 जनवरी 2026
5भारत vs वेस्टइंडीज4891040.012.22लॉडरहिल27 अगस्त 2016
6न्यूजीलैंड vs ऑस्ट्रेलिया4881138.512.56ऑकलैंड16 फरवरी 2018
7बुल्गारिया vs सर्बिया488839.412.30सोफिया26 जून 2022
8बुल्गारिया vs जिब्राल्टर4871134.214.18सोफिया11 जुलाई 2025
9हंगरी vs ऑस्ट्रिया4871740.012.17स्ज़ोडलिगेट28 जून 2026
10अफगानिस्तान vs आयरलैंड472940.011.80देहरादून23 फरवरी 2019

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग