30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICC Rankings : सूर्यकुमार टी20 में फिर नंबर 1 तो विराट कोहली टॉप 10 से हुए बाहर

आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में एक बार फिर सूर्यकुमार यादव 859 रेटिंग प्वाइंट के साथ नंबर वन पर पहुंच गए हैं। जबकि मोहम्मद रिजवान 836 रेटिंग प्वाइंट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। सूर्यकुमार यादव के अलावा अन्य कोई भारतीय बल्लेबाज टॉप 10 में शामिल नहीं है। अब विराट कोहली 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 16 Nov 2022, 4:31 PM IST

icc-t20-rankings-suryakumar-yadav-remains-on-top-and-virat-kohli-out-from-top-10-hardik-also-in-top-five-in-all-rounder-ranking.jpg

सूर्यकुमार टी20 में फिर नंबर 1 तो विराट कोहली टॉप 10 से हुए बाहर।

आईसीसी ने टी20 की ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें फिर से सूर्यकुमार यादव 859 रेटिंग प्वाइंट के साथ नंबर वन पर हैं। जबकि मोहम्मद रिजवान 836 रेटिंग प्वाइंट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। सूर्यकुमार यादव के अलावा अन्य कोई भारतीय बल्लेबाज टॉप 10 में शामिल नहीं है। अब विराट कोहली 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, ऑलराउंडर रैंकिंग की बात करें तो हार्दिक पांड्या टॉप-10 में स्थान बनाने में कामयाब रहे हैं। ताजा रैंकिंग में वह तीसरे स्थान पर हैं। इस तरह हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव के अलावा कोई भी अन्य भारतीय टी20 रैंकिंग में टॉप-10 में जगह नहीं बना सका है।

बता दें कि सूर्यकुमार ने टी20 विश्व कप की 5 पारियों में तीन अर्धशतक जड़े हैं। वह करियर के सर्वाधिक 869 रेटिंग प्वाइंट तक जा पहुंचे थे, लेकिन सेमीफाइनल में सूर्या महज 14 रन ही बना पाए और इस कारण उनके 10 रेटिंग प्वाइंट कम हो गए हैं। इस वर्ल्ड कप में उन्होंने 59.75 की औसत और 189.68 के स्ट्राइक रेट से कुल 239 रन बनाए। वह इस वर्ल्ड कप में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। हालांकि अभी भी उनके आसपास कोई भी बल्लेबाज नहीं है।

एलेक्स हेल्स ने लगाई लंबी छलांग

भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में 47 गेंदों में नाबाद 86 रनों की पारी खेलने वाले एलेक्स हेल्स ने भी रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। वह 22 पायदान ऊपर चढ़कर 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं। हेल्स टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने विश्व कप में 42.40 की औसत से 212 रन बनाए। बता दें कि इस साल की शुरूआत में इंग्लैंड की ओर से वापसी के बाद से हेल्स शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 2022 में 30.71 के उत्कृष्ट औसत और 145.27 की समान रूप से अच्छी स्ट्राइक-रेट से 430 टी20 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़े - पोलार्ड के संन्यास पर टीम इंडिया के कप्तान ने किया इमोशनल पोस्ट

ऑलराउंडर में हार्दिक टॉप-3 में

सूर्यकुमार के अलावा शीर्ष पांच अन्य बल्लेबाज में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, डेवोन कॉनवे और एडेन मार्करम हैं। रिजवान और मार्करम दोनों क्रमश: अपने दूसरे और पांचवें स्थान पर बने रहने में सफल रहे, जबकि कॉनवे रैंकिंग में बाबर से अपना तीसरा स्थान गंवाने के बाद चौथे स्थान पर आ गए। वहीं ऑलराउंडरों की रैंकिंग में शाकिब अल हसन, मोहम्मद नबी और हार्दिक पांड्या टॉप तीन स्थानों पर काबिज हैं।

यह भी पढ़े - भारत में खेला जाएगा 2023 का वनडे वर्ल्ड कप, यहां देखें वेन्यू और शेड्यूल