
T20 World Cup 2024 Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शेड्यूल के बाद लाइव स्ट्रीमिंग ऐप का भी ऐलान हो गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के तहत कुल 55 मुकाबले खेले जाएंगे, जो वेस्टइंडीज और यूएसए के 9 स्टेडियम में आयोजित होंगे। टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 1 जून को यूएसए बनाम कनाडा के मैच से होगा। वहीं, चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच लीग चरण का महामुकाबला 9 जून को न्ययॉर्क में खेला जाएगा। इस मेगा टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 29 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा। आइये जानते हैं भारत में इस टी20 वर्ल्ड कप 2024 की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग आप कौन से मोबाइल ऐप पर बिलकुल फ्री देख सकते हैं।
टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का शेड्यूल
5 जून - भारत बनाम आयरलैंड, न्यूयॉर्क
9 जून - भारत बनाम पाकिस्तान, न्यूयॉर्क
12 जून - भारत बनाम यूएसए, न्यूयॉर्क
15 जून - भारत बनाम कनाडा, फ्लोरिडा
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फॉर्मेट
भारतीय टीम 5 से 15 जून के बीच ग्रुप स्टेज के चार मैच खेलेगी। इसके बाद हर ग्रुप की टॉप-2 टीम सुपर-8 में प्रवेश करेंगी। सुपर-8 को दो ग्रुप में बांटा गया है। जहां से दो-दो टॉप टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। दो सेमीफाइनल मुकाबले की विजेता टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें : 5वें टेस्ट में पेसर ढहाएंगे कहर या चलेगा स्पिनरों का जादू, जानें धर्मशाला की पिच का हाल
कौन से मोबाइल ऐप पर देख सकते हैं टी20 वर्ल्ड कप 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग
भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग आप मोबाइल पर आप हॉटस्टार ऐप पर बिलकुल फ्री देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें : पैट कमिंस की सफलता के पीछे पत्नी नहीं, इस महिला का हाथ, जानें कौन है वो
Published on:
5 Mar 2024, 3:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.