
ICC Test Rankings: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो दोहरे शतक लगाकर भारत को सीरीज में 2-1 की बढ़त दिलाने वाले युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी धमाल मचा दिया है। आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग्स में यशस्वी जायसवाल ने 14 पायदान की लंबी छलांग लगाई है। वे 29 नंबर से सीधे 15वें पायदान पर पहुंच गए हैं। अगर वह इंग्लैंड के खिलाफ शेष दो टेस्ट में भी इसी प्रदर्शन को दोहराने में सफल रहते हैं तो टॉप-10 में जगह बना सकते हैं।
यशस्वी जायसवाल के साथ ही राजकोट टेस्ट भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को भी शतक लगाने का फायदा हुआ है। वह एक पायदान के फायदे के साथ 13वें ते 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं। आईसीसी टॉप 15 में अब चार भारतीय बल्लेबाज हैं। विराट कोहली 7वें, रोहित शर्मा 12वें, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 14वें और यशस्वी जायसवाल 15वें स्थान पर हैं।
केन नंबर-1 तो स्मिथ दूसरे नंबर पर
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में कीवी अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन 893 अंक के साथ टॉप पर हैं। वहीं, 818 अंक के साथ दूसरे नंबर पर स्टीव स्मिथ हैं। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार खराब शॉट खेलने वाले जो रूट को दो पायदान के नुकसान के साथ पांचवें नंबर पर आ गए हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल तीसरे और पाकिस्तान के बाबर आजम चौथे स्थान पर पहुंचने में सफल हुए हैं।
यह भी पढ़ें : विराट-अनुष्का के बेटे 'अकाय' को लेकर सोशल मीडिया पर बेहद घटिया हरकत
Published on:
21 Feb 2024, 3:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.