
Virat-Anushka Baby Boy Akaay: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मंगलवार शाम को ही अपने फैंस को अपने दूसरे बच्चे के जन्म की जानकारी दी है। भारतीय क्रिकेटर ने बेटे के जन्म की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से देते हुए बताया कि 15 फरवरी को बेटे का जन्म हुआ है। उन्होंने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। जैसे ही कोहली ने फैंस से ये खुशखबरी शेयर की तो वहीं, दूसरी तरफ लोगों ने सोशल मीडिया पर घटिया हरकत करनी शुरू कर दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और इंस्टाग्राम पर अकाय कोहली के नाम से फर्जी अकाउंट की बाढ़ सी आ गई है।
दरअसल, विराट कोहली के दूसरी बार पिता बनने का पता चलते ही लोगों ने इंस्टाग्राम और एक्स पर अकाय कोहली के नाम के फेक अकाउंट्स बनाने शुरू कर दिए। इन अकाउंट्स के प्रोफाइल पिक्चर में विराट-अनुष्का की फोटो लगाई गई है। सोशल मीडिया पर अकाय कोहली के नाम से दो-चार नहीं, बल्कि सैकड़ो फर्जी अकाउंट्स की बाढ़ सी आ गई है।
अकाउंट बनते ही हजारों फॉलोअर्स
लोग जहां घटिया हरकत कर अकाय कोहली के नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी अकाउंट बना रहे हैं। वहीं, इन अकाउंट को फॉलो करने वालों की संख्या भी हजारों में पहुंच चुकी है। हालांकि विराट-अनुष्का के कुछ फैंस ने इन अकाउंट को फेक बताते हुए अपनी कड़ी प्रतिक्रिया भी दी है।
यह भी पढ़ें : बेटे के जन्म पर विराट कोहली ने क्यों की प्राइवेसी की अपील, पहले भी हो चुका है ऐसा
विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया के ज़रिए दी थी जानकारी
यहां बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने-अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि बहुत खुशी और हमारे प्यार भरे दिलों के साथ, हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने बेबी बॉय 'अकाय' और वामिका के छोटे भाई का दुनिया में स्वागत किया है।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान में विराट कोहली के बेटे का जश्न, झूमे फैंस, जमकर बांटी मिठाई, देखें Video
Published on:
21 Feb 2024, 2:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.