पाकिस्तानी कप्तान ने मानी गलती-
पाकिस्तान के कप्तान जावेरिया खान ने पारी खत्म होने पर अंपायर के साथ लम्बी बातचीत की, लेकिन उन्होंने माना कि उनकी टीम की तरफ से यह अनप्रोफेशनल था। उन्होंने माना कि वार्निंग मिलने के बाद उनकी टीम के खिलाड़ियों को यह गलती नहीं दोहरानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि "मैंने अंपायर से बात की, उन्होंने मुझे बताया कि हमारे खिलाड़ियों को तीन बार वार्निंग दी गई और उसके बाद रन काटे गए।" जावेरिया ने ये भी कहा कि हमारे खिलाड़ियों को इसको लेकर सावधान रहना होगा क्योंकि इससे पहले यह श्रीलंका सीरीज के दौरान भी हो चुका है।