साहा का बढ़ाया मनोबल-
गांगुली और साहा यहां एक कार्यक्रम में मौजूद थे। पूर्व कप्तान ने साहा को संदेश देते हुए कहा, "जीवन के प्रति आपका नजरिया बहुत महत्वपूर्ण है। यदि आप इसके लिए प्रतिबद्ध है तो कुछ भी अंसभव नहीं है।" उन्होंने कहा, "चोट हमारे हाथ में नहीं है। विकेटकीपर डाइव लगाते हैं और इस दौरान वे चोटिल भी होते हैं। इससे उबरने में समय लगता है।"