scripticc women u19 world cup winner team india dance on neha kakkar song kala chashma video gone viral | विश्व चैंपियन बनने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने काला चश्मा पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल | Patrika News

विश्व चैंपियन बनने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने काला चश्मा पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल

locationनई दिल्लीPublished: Jan 30, 2023 12:37:20 pm

Submitted by:

lokesh verma

U19 Women's T20 World Cup 2023 : भारतीय महिला अंडर-19 टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीतकर जोरदार जश्न मनाया है। इतना ही नहीं भारतीय महिला खिलाड़ियों ने जीत की खुशी में नेहा कक्कड़ के गाने 'काला चश्मा' पर जमकर डांस भी किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

icc-women-u19-world-cup-winner-team-india-dance-on-neha-kakkar-song-kala-chashma-video-gone-viral.jpg
विश्व चैंपियन बनने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने काला चश्मा पर किया जबरदस्त डांस।
U19 Women's T20 World Cup 2023 : भारतीय महिला अंडर-19 टीम ने आईसीसी का पहला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया है। फाइनल जीतने के बाद भारतीय महिला खिलाड़ियों ने जोरदार जश्न मनाया है। इतना ही नहीं भारतीय महिला खिलाड़ियों ने जीत की खुशी में नेहा कक्कड़ के गाने 'काला चश्मा' पर जमकर डांस भी किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देख फैन्स लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बता दें कि हाल ही में काला चश्मा गाने पर लोगों ने अपने स्टाइल में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किए थे। उसी अंदाज में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने भी जमकर ठुमके लगाते हुए डांस किया है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.