7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI: डेब्यू टी20I में नमन धीर ने अपनाई खास रणनीति, मैच के बाद 3 विकेट लेने का खुद खोला राज

Naman Dhir: नमन धीर ने डेब्यू मैच में तीन विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। जानिए वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी रणनीति और शानदार गेंदबाजी का राज।
2 min read
Google source verification
Naman Dhir during IND vs WI 1st T20I

भारतीय क्रिकेटर नमन धीर। (Photo- IANS)

IND vs WI T20I: कप्तान श्रेयस अय्यर के तेजतर्रार शतक की बदौलत भारत ने टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया की इस जीत में नमन धीर का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही तीन विकेट चटकाने का कारनामा किया। उनकी गेंदबाजी का सबसे प्रभावशाली पहलू यह रहा कि उन्होंने बल्लेबाजों के आक्रामक शॉट्स का जवाब बेहद समझदारी और संयम के साथ दिया। अपने शानदार प्रदर्शन को लेकर उन्होंने मैच के बाद अपनी रणनीति का खुलासा किया।

उन्होंने बताया, 'मैंने अक्षर पटेल को पावरप्ले में गेंदबाजी करते हुए देखा था। वह गेंद को थोड़ा धीमा कर रहे थे और गेंद टर्न भी हो रही थी। इस पर मैंने सोचा कि अगर मैं भी गेंद को थोड़ा धीमा रखूं और विकेट से मदद मिले, तो मैं बल्लेबाजों को आउट कर सकता हूं। इसलिए मैं अपनी बुनियादी योजना पर कायम रहा और मुझे अच्छे नतीजे मिले।'

आपको बता दें कि नमन धीर की गेंद पर जब भी चौका या छक्का लगा, उन्होंने तुरंत अपनी रणनीति में बदलाव किया। कभी उन्होंने गेंद को वाइड रखा, कभी गति धीमी की। कभी लेंथ में बदलाव किया। इस बदलाव का मकसद कैरेबियाई बल्लेबाजों को गलत शॉट खेलने के लिए मजबूर करना था। हैरानी की बात यह रही कि उनके तीनों विकेट ऐसी गेंदों पर आए, जिनसे ठीक पहले उन्हें छक्का पड़ा था।

नमन धीर आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए अपनी बल्लेबाजी को लेकर भले ही चर्चा में रहे हों, लेकिन वह गेंदबाजी पर भी खासा ध्यान देते हैं। हालांकि, आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम की वजह से उन्हें मुंबई इंडियंस के लिए ज्यादा गेंदबाजी करने का अवसर नहीं मिलता। उनके डेब्यू टी-20 इंटरनेशनल मैच में दमदार प्रदर्शन ने मुंबई इंडियंस को जरूर सोचने पर मजबूर कर दिया होगा।

सबसे किफायती गेंदबाज

नमन धीर ने अपने डेब्यू टी-20 इंटरनेशनल मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम किया। वह मैच में भारत की ओर से सबसे सफल और किफायती गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 31 रन देकर कुल 3 विकेट चटकाए। इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 7.75 रही।