नैट साइवर-ब्रंट ने सीरीज के अंतिम मैच में 105 गेंदों पर 98 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिससे उन्हें जबरदस्त फायदा हुआ। साइवर-ब्रंट ने भारत के खिलाफ तीन मुकाबलों की सीरीज में 53.33 की औसत के साथ 160 रन बनाए। वह सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं, जबकि स्मृति मंधाना तीन मैचों में 38.33 की औसत के साथ 115 रन बना सकीं।