3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिर्फ चौकों की बदौलत ब्राइस स्ट्रीट ने जड़ दिया तिहरा शतक, बनाया बड़ा रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टूर्नामेंट सेकंड इलेवन के दौरान क्वींसलैंड की ओर से खेलते हुए ब्राइस स्ट्रीट ने बनाया यह रिकॉर्ड।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 4 Oct 2019, 4:34 PM IST

Bryce Street

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया में चल रहे घरेलू क्रिकेट में क्वींसलैंड के युवा ओपनर बल्लेबाज ब्राइस स्ट्रीट ने इतिहास रच दिया। सेकंड इलेवन टूर्नामेंट में अपनी टीम की ओर से खेलते हुए उन्होंने तिहरा शतक जड़ दिया। 345 रन की उनकी पारी की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने एक भी सिक्स नहीं लगाया। इसी के साथ इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी उन्होंने बना दिया।

रिद्धिमान साहा ने बदले बल्लेबाजी के तेवर, टीम में ऋषभ पंत की वापसी हो सकती है मुश्किल

स्ट्रीट ने लगाए 45 चौके

विक्टोरिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने के लिए क्वींसलैंड की तरफ से स्ट्रीट ओपनिंग करने उतरे थे। उन्होंने अपनी पारी 345 रन की पारी के दौरान 450 गेंद का सामना किया। इस दौरान उन्होंने कुल 45 चौके लगाए, लेकिन आश्चर्यजनक यह रहा कि इतनी लंबी पारी में उन्होंने एक भी सिक्स नहीं लगाया। यह सेकंड इलेवन टूर्नामेंट में किसी भी बल्लेबाज की ओर से बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। इस टूर्नामेंट में इससे पहले सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड डीपी ह्युज के नाम था। उन्होंने सत्र 2015-16 में नाबाद 300 रनों की पारी खेली थी।

ब्रेडमैन से भी आगे निकले रोहित तो द्रविड़ और धवन की बराबरी की

स्ट्रीट की पारी के बदौलत जीता क्वींसलैंड

स्ट्रीट की इस ऐतिहासिक पारी की बदौलत क्वींसलैंड ने विक्टोरिया के खिलाफ पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 645 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इसके जवाब में विक्टोरिया पहली पारी में महज 190 रनों पर सिमट गई और फॉलोवन खेलते हुए दूसरी पारी में भी मात्र 350 रन ही बना सकी। इस तरह क्वींसलैंड एक पारी और 105 रनों से जीत गई।