6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कभी सचिन से होने लगी थी तुलना… अब डिप्रेशन में आकर छोड़ा क्रिकेट

इस क्रिकेटर ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया था कि जिसको लेकर उनका नाम पूरे देशवासियों की जुबान पर आ गया था...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ravi Gupta

•

Updated: 29 Dec 2017, 10:56 AM IST

cricket

नई दिल्ली। आपको याद है प्रणव धनावड़े जिन्होंने एक बार नाबाद 1009 रन बनाकर एक रिकॉर्ड बनाया था। उनकी इस पारी की वाहवाही सिर्फ इंडिया ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में होने लगी थी। ऐसा कहा जाने लगा था कि महाराष्ट्र का यह खिलाड़ी अगला सचिन तेंदुलकर है। लेकिन अब उन्होंने डिप्रेशन के कारण क्रिकेट खेलना छोड़ दिया है। बता दें कि पिछले कई समय से वह अपने खराब प्रदर्शन से परेशान थे। जिसके चलते वह डिप्रेशन में आते चले गए।

बता दें कि पिछले साल प्रणव धनवाड़े ने अंडर-16 क्रिकेट में 1009 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेलकर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया था। इस पारी के बाद मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने 10000 रुपये की स्कॉलरशिप देने का ऐलान भी किया था। ताकि प्रणव अपने खेल के साथ-साथ पढ़ाई भी कर सकें। लेकिन उनकी खराब इस कदर शुरू हुई कि एआईआर इंडिया और दादर यूनियर ने भी प्रणव को अपने यहां नेट प्रेक्टिस से मना कर दिया। जिसके बाद प्रणव और डिप्रेशन में चले गए और उन्होंने क्रिकेट को छोड़ना ही मुनासिफ समझा।

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने प्रणव को मिलने वाली स्कॉलरशिप रोक दी है। एसोसिएशन ने कहा है कि जब प्रणव फिर से शानदार फॉर्म में होगा तो हम वापिस से प्रणव की स्कॉलरशिप चालू कर देंगे। वहीं के प्रणव के कोच मोबिन शेख का कहना है कि वो लगातार प्रणव को मोटिवेट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि लगाताक सुर्खियों में रहने की वजह से प्रणव ने अपना फोकस खोया है। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि प्रणव जल्द ही वापसी करेगा।