
नई दिल्ली। अफगानिस्तानी क्रिकेटर नजीब तारकाई (Najeeb Tarakai) का शुक्रवार को 29 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से क्रिकेट जगत में सन्नाटा छाया हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नजीब 2 अक्टूबर को सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद कोमा में चले गए थे। हालांकि, यह ऐसा पहला मामला नहीं है जब किसी क्रिकेटर की सड़क दुर्घटना में मौत हुई हो। इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है।
नजीब तारकाई
क्रिकेटर नजीब तारकाई (Afghanistan Cricketer Najeeb Tarakai) अफगानिस्तानी क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज थे। उन्होंने एक टी20, 12 वनडे और 24 फर्स्ट क्लास मैच खेले। वनडे में उन्होंने 2017 में आयरलैंड के खिलाफ और टी20 में बांग्लादेश के खिलाफ 2014 में डेब्यू किया। उन्होंने लास्ट टी20 बांग्लादेश के खिलाफ वर्ष 2019 में खेला था। फर्स्ट क्लास मैचों में नजीब ने 2014 में डेब्यू किया था।
इन किक्रेटर्स की हो चुकी सड़क दुर्घटना में मौत
—रुनाको मोर्टन
वेस्टइंडीज के क्रिकेटर रुनाको मोर्टन की मौत भी सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी। दरअसल, रुनाको की कार अनियंत्रित होकर एक पोल से टकराई थी। मोर्टन ने वेस्टंडीज के लिए 15 टेस्ट, 56 एक दिवसीय और सात टी-20 मैच खेले। वह पहली बार 2002 में राष्ट्रीय टीम में चुने गए थे। मोर्टन ने अंतिम बार 2010 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टी-20 मैच खेला था।
—वृंदा जुनेजा
सड़क हादसे में कैथल क्रिकेट टीम की कप्तान वृंदा जुनेजा की मौत हो गई थी। वह कैथल के एमडीएन क्रिकेेट अकादमी में प्रैक्टिस के बाद अपने पिता के साथ मोटर साइकिल पर घर लौट रही थी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
—स्टेनली डी सिल्वा
श्रीलंका के क्रिकेटर स्टेली डी सिल्वा का वर्ष 1980 में निधन मोटरसाइकिल एक्सीडेंट में हुआ था।
—केन फार्न्स
इंग्लैंड के क्रिकेटर केन फार्न्स की वर्ष 1941 में हवाई दुर्घटना में मौत हुई।
—बेन हॉलियोके
इंग्लैंड के किक्रकेटर बने हॉलियोके की वर्ष 2002 में कार दुर्घटना में मौत हुई थी।
—मंजूरल इस्लाम राणा
बांग्लादेश के क्रिकेटर मंजूरल इस्लाम राणा का वर्ष 2007 में मोटरसाइकिल दुर्घटना में निधन हो गया था।
—कोली स्मिथ
वेस्टइंडीज के क्रिकेटर कोली स्मिथ की वर्ष 1959 में कार दुर्घटना में मौत हो गई थी।
Published on:
6 Oct 2020, 2:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.