30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

64 साल से दिल्ली में कोई मैच नहीं जीत पाया है ऑस्ट्रेलिया, देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड

IND vs AUS 2nd Test : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में खेले गए टेस्ट मैचों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 64 साल से दिल्ली में कोई भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 16 Feb 2023, 11:58 AM IST

ind-vs-aus-2nd-test-australia-has-not-won-any-match-from-india-in-delhi-since-64-years.jpg

64 साल से दिल्ली में कोई मैच नहीं जीत पाया है ऑस्ट्रेलिया।

IND vs AUS 2nd Test : बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का रोमांच चरम पर है। चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट नागपुर में जीतकर 1-0 से बढ़त बनाने के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 फरवरी शुक्रवार से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में खेले गए टेस्ट मैचों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 64 साल से दिल्ली में कोई भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है। कंगारू टीम ने यहां अंतिम मुकाबला 1959 में जीता था। वहीं दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर अंतिम टक्कर 2013 में हुई थी, जब भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से टेस्ट मैच हराया था।


दिल्ली में टीम इंडिया के प्रदर्शन की बात करें तो उसने यहां अब तक 34 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें से भारतीय टीम ने 13 टेस्ट मैच में जीत का स्वाद चखा है तो 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि यहां 15 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच दिल्ली में हुए टेस्ट मैचों की बात करें तो इस मैदान पर दोनों के बीच 7 मैच खेले गए हैं, जिनमें से तीन भारत और एक ऑस्ट्रेलिया ने जीता है तो तीन ड्रॉ रहे।

अश्विन नंबर-1 गेंदबाज बनने के करीब

भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धाकड़ प्रदर्शन के दम पर नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बनने के करीब पहुंच गए हैं। आइसीसी की बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग के अनुसार, अश्विन 846 रेटिंग प्वाइंट के साथ टेस्ट गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। अश्विन शीर्ष गेंदबाज पैट कमिंस (867) से सिर्फ 21 प्वाइंट पीछे हैं और उनके पास 2017 के बाद पहली बार नंबर एक पर पहुंचने का मौका है।

यह भी पढ़े - OMG! 150 किमी की रफ्तार से बोलिंग, 5 बॉल पर 5 विकेट... ये है अगला शोएब अख्तर

बेहद अहम हैं पुजारा - राहुल द्रविड़

भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने चेतेश्वर पुजारा को 100वें टेस्ट के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे टीम के लिए बेहद अहम हैं। द्रविड़ ने कहा कि पुजारा टीम के चहेते खिलाड़ी हैं। बता दें कि पुजारा नागपुर टेस्ट में कुछ खास नहीं कर सके थे, लेकिन उनके 100वें टेस्ट में टीम इंडिया को उनसे बड़ी पारी खेलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े -विराट करोड़ों की स्पोर्ट्स कार से प्रेक्टिस करने पहुंचे स्टेडियम, कीमत जान रह जाएंगे हैरान