30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीम इंडिया में अचानक हुई इस धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री, अकेले दम पर जिता देगा दूसरा टेस्ट!

IND vs AUS Delhi Test : भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कल 17 फरवरी से दिल्ली में खेला जाएगा। दिल्ली टेस्ट के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने अचानक एक धाकड़ खिलाड़ी को वापस बुलाया है। भारतीय टीम का ये प्लेयर ऑस्ट्रेलिया की टीम को तहस-नहस कर अकेले अपने दम पर मैच जिताने का दम रखता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 16 Feb 2023, 1:23 PM IST

team-india.jpg

टीम इंडिया में अचानक हुई इस धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री, अकेले दम पर जिता देगा दूसरा टेस्ट!

IND vs AUS 2nd Test : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला कल 17 फरवरी से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा। दिल्ली में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने अचानक एक धाकड़ खिलाड़ी को टीम इंडिया में वापस बुला लिया है। भारतीय टीम का ये प्लेयर इतना खतरनाक है कि वह ऑस्ट्रेलिया की टीम को तहस-नहस कर अकेले अपने दम पर मैच जिताने का माददा रखता है। नागपुर टेस्ट में पारी और 132 रनों से मिली जीत के बाद गदगद टीम इंडिया के लिए दिल्ली टेस्ट में ये खिलाड़ी ट्रंप कार्ड साबित होगा।


बता दें कि भारतीय टीम का ये धाकड़ खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि धुरंधर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर हैं। वह अब पूरी तरह से फिट होकर दिल्ली टेस्ट खेलने के लिए तैयार हैं। श्रेयस दिल्ली टेस्ट में 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे। इसलिए अब सूर्यकुमार यादव का प्लेइंग 11 से बाहर होना तय है। सूर्या ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में डेब्यू किया था, लेकिन वह महज 8 रन ही बना सके थे।

चोट के कारण नहीं खेल सके थे नागपुर टेस्ट

दरअसल, श्रेयस अय्यर चोट की वजह से आस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट नहीं खेल सके थे। बताया जा रहा है कि वह 17 फरवरी को दिल्ली टेस्ट में टीम इंडिया से जुड़ सकते हैं। श्रेयस अय्यर ने इससे पहले दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज खेली थी। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में उन्होंने 86 रन बनाए थे। जबकि दूसरे टेस्ट में 87 और 29 रन की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली थी।

यह भी पढ़े - 64 साल से दिल्ली में कोई मैच नहीं जीत पाया है ऑस्ट्रेलिया, देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड

श्रेयस अय्यर के टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए अब तक 7 मैच खेले हैं और 56.73 की शानदार औसत से 624 रन कूटे हैं। उनके नाम एक शतक और 5 अर्धशतक हैं। भारतीय पिचों पर स्पिनरों के खिलाफ वह गजब की बल्लेबाजी करते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में श्रेयस स्पिनरों की बखिया उधेड़ सकते हैं। श्रेयस के अनुभव को देखकर उन्हें सूर्यकुमार पर तरजीह मिलना तय है।

यह भी पढ़े - सकारिया की जबरदस्त गेंदबाजी से सौराष्ट्र मजबूत बंगाल की आधी टीम पवेलियन लौटी