31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदौर की विकेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, ऑस्ट्रेलिया का साथ दे सकती है पिच

IND vs AUS 3rd Test : रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया अब तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी। इस जीत के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्की हो जाएगी। लेकिन, इसी बीच इंदौर की पिच को लेकर बड़ा अपडेट आया है, जो टीम इंडिया के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 27 Feb 2023, 11:04 AM IST

ind-vs-aus-3rd-test-indore-red-soil-pitch-may-help-australian-team-not-good-sign-for-team-india.jpg

इंदौर की विकेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, ऑस्ट्रेलिया का साथ दे सकती है पिच।

IND vs AUS 3rd Test : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिहाज से टीम इंडिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में अब तक टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया ने शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना रखी है। भारतीय टीम 1 मार्च से खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट के लिए इंदौर पहुंच चुकी है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया अब तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी। इस जीत के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्की हो जाएगी। लेकिन, इसी बीच इंदौर की पिच को लेकर बड़ा अपडेट आया है, जो टीम इंडिया के लिए चिंता विषय है।


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में लाल मिट्टी की पिच बनवाई है। जिस पर तेज गेंदबाजों को उछाल मिलने की उम्मीद है। ऐसे में सीरीज में 0-2 से पिछड़ी ऑस्ट्रेलियाई टीम वापसी कर सकती है। लाल मिट्टी की पिच को देखते कप्तान स्टीव स्मिथ तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और तेज गेंदबाज ऑलराउंडर कैमरूप ग्रीन को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं।

उछाल भरी पिचों पर खेलने में माहिर हैं कंगारू

बताया जा रहा है कि एमपीसीए ने होल्कर स्टेडियम का विकेट तैयार करने के लिए मुंबई से लाल मिट्टी मंगवाई है। मुंबई के विकेट लाल मिट्टी से ही बनते हैं। जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम को खेलने का अनुभव प्राप्त है। इन पिचों पर गेंदबाजों को काफी बाउंस मिलता है और गेंद भी बल्ले पर तेजी से आती है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को नागपुर और दिल्ली की तुलना में अच्छे शॉट खेलने को मिलेंगे। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज वैसे भी उछाल भरी विकेट पर खेलने में माहिर हैं।

यह भी पढ़े - जसप्रीत बुमराह को लेकर आया बड़ा अपडेट, आईपीएल के साथ इस बड़े मुकाबले से भी रहेंगे बाहर

तेज गेंदबाज बरपा सकते हैं कहर

भारतीय टीम ने इंदौर में इससे पहले टेस्ट मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला था, जिसमें मयंक अग्रवाल ने डबल सेंचुरी लगाई थी। वहीं भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, उमेश यादव और ईशांत शर्मा ने 14 विकेट हासिल किए थे। बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच में जहां स्पिन गेंदबाजों को दबदबा देखने को मिला था। वहीं अब इंदौर में तेज गेंदबाज कहर बरपा सकते हैं।

यह भी पढ़े - हरमनप्रीत कौर पर एलिसा हीली ने कसा तंज, कुछ इस तरह छिड़का जले पर नमक