31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरमनप्रीत कौर पर एलिसा हीली ने कसा तंज, कुछ इस तरह छिड़का जले पर नमक

Alyssa Healy on Harmanpreet Kaur : ऑस्ट्रेलियाई टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली ने हरमनप्रीत के जले पर नमक छिड़कते हुए तंज कसा है। हीरी ने कहा है कि अगर हरमन थोड़ा और एफर्ट लगातीं तो रन पूरा कर सकती थीं। उन्होंने कहा कि हरमन को जिम्मेदारी से भागना चाहिए था। वह थ्रो आने से पहले दूसरा रन पूरा कर सकती थीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 27 Feb 2023, 10:30 AM IST

womens-t20-world-cup-harmanpreet-kaur-did-not-put-genuine-effort-alyssa-healy.jpg

हरमनप्रीत कौर पर एलिसा हीली ने कसा तंज, कुछ इस तरह छिड़का जले पर नमक।

Alyssa Healy on Harmanpreet Kaur : ऑस्ट्रलियाई टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 19 रन से हराकर महिला टी20 वर्ल्ड कप का छठा खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। लेकिन, सेमीफाइनल में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के रन आउट होने को लेकर अभी भी आलोचना का दौर जारी है। अगर हनमन वह रन पूरा कर लेतीं तो मैच का परिणाम भी बदल सकता था। इसी बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली ने हरमनप्रीत के जले पर नमक छिड़कते हुए तंज कसा है। हीरी ने कहा है कि अगर हरमन थोड़ा और एफर्ट लगातीं तो रन पूरा कर सकती थीं। उन्होंने कहा कि हरमन को जिम्मेदारी से भागना चाहिए था। वह थ्रो आने से पहले दूसरा रन पूरा कर सकती थीं। इससे ना तो उनका बैट अटकता और ना ही वह रन आउट होतीं।


ज्ञात हो कि महिला टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हरमनप्रीत कौर बेहद अहम समय पर रन आउट होकर पवेलियन लौट गई थीं। दूसरा रन पूूरा करते समय उनका बैट पिच पर अटक गया था। इस मुकाबले को हारने के बाद हरमनप्रीत ने कहा था कि वह अनलकी रहीं और उनकी किस्मत खराब थी। बैट नहीं अटकता तो रन पूरा हो जाता और मैच का नतीजा भी कुछ और ही होता।

'आप जिंदगीभर खुद को अनलकी बता सकते हो'

वहीं, एलिसा हीली ने एबीसी स्पोर्ट के एक इंटरव्यू कहा है कि आप पूरे जीवन किस्मत की वजह से खुद को अनलकी बता सकते हो, लेकिन हरमन अगर थोड़ी जिम्मेदारी के साथ रन के लिए दौड़तीं तो निश्चित तौर पर वह थ्रो से पहले क्रीज पर होतीं। दूसरे रन के लिए वह बहुत आराम से भागीं। क्रीज पर पहुंची भी, लेकिन बैट अटक गया और रन आउट हो गईं। वर्ल्ड कप जैसे मौके पर आप अपने एफर्ट में कमी नहीं दिखा सकते। यहां आपको भरपूर एनर्जी और पूरे एफर्ट के साथ खेलना होता है।

यह भी पढ़े - ऑस्ट्रेलिया ने छठा टी20 वर्ल्ड कप जीतकर रचा इतिहास, टूटा दक्षिण अफ्रीका का सपना

ऑस्ट्रेलिया ने जीता लगातार तीसरा वर्ल्ड कप

भारतीय महिला टीम को सेमीफाइनल में शिकस्त देने के बाद कंगारू टीम ने लगातार तीसरी बार महिला टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने फाइनल में मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 19 रन से हराया है। इस मुकाबले में एलिसा हीली ने मैच में 18 रन बनाए है। नाबाद 74 रन की शानदार पारी खेलने वाली सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं।

यह भी पढ़े - जसप्रीत बुमराह को लेकर आया बड़ा अपडेट, आईपीएल के साथ इस बड़े मुकाबले से भी रहेंगे बाहर