29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जसप्रीत बुमराह को लेकर आया बड़ा अपडेट, आईपीएल के साथ इस बड़े मुकाबले से भी रहेंगे बाहर

Jasprit Bumrah : जसप्रीत बुमराह पिछले कई महीने से अपनी कमर की चोट के कारण क्रिकेट नहीं खेले हैं। उनके आईपीएल खेलने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन उनकी चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बाहर रखा। अब खबर आ रही है कि वह आईपीएल के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से भी बाहर रह सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 27 Feb 2023, 9:45 AM IST

jasprit-bumrah-set-to-miss-ipl-and-world-test-championship-final-due-to-his-injury.jpg

जसप्रीत बुमराह को लेकर आया बड़ा अपडेट, आईपीएल के साथ इस बड़े मुकाबले से भी रहेंगे बाहर।

Jasprit Bumrah : टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट आया है। अब बुमराह अगले महीने से शुरू हो रहा आईपीएल नहीं खेल सकेंगे। इतना ही नहीं वह एक बड़े मुकाबले से भी बाहर रह सकते हैं। बता दें कि जसप्रीत बुमराह पिछले कई महीने से अपनी कमर की चोट के कारण क्रिकेट नहीं खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले उनकी वापसी की उम्मीदें जताई जा रही थीं, लेकिन उनकी चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बाहर रखा। अब खबर आ रही है कि वह आईपीएल के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से भी बाहर रह सकते हैं।


जसप्रीत बुमराह की चोट अधिक गंभीर बताई जा रही है। इसलिए वह अभी लंबे समय तक टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पाएंगे। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह अगले महीने से शुरू होने वाले आईपीएल के 16वें सीजन से भी बाहर रहेंगे। इतना ही नहीं वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले से भी बाहर रह सकते हैं।

वनडे वर्ल्ड कप से पहले रिस्क नहीं लेना चाहता बीसीसीआई

रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई बुमराह को लेकर वनडे वर्ल्ड कप से पहले किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहता। अगर वह एशिया कप में वापसी नहीं कर पाते हैं तो कोई परेशानी नहीं है। बता दें कि इससे पहले क्रिकबज की रिपोर्ट में कहा गया था कि बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 मार्च से शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए एनसीए के अधिकारियों ने मंजूरी नहीं दी थी।

यह भी पढ़े -केएल राहुल ने बनाया था बिल्डिंग से कूदने का प्लान, इस साथी खिलाड़ी ने किया खुलासा

25 सितंबर 2022 को खेला था आखिरी मैच

बता दें कि जसप्रीत बुमराह आखिरी बार भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच 25 सितंबर 2022 को खेले थे। उम्मीद जताई जा रही थी कि वह आईपीएल से वापसी कर सकते हैं, लेकिन अभी उनकी वापसी में लंबा समय लगने वाला है। बीसीसीआई, एनसीए और टीम प्रबंधन सावधानीपूर्वक उनकी वापसी कराना चाहता है।

यह भी पढ़े - ऑस्ट्रेलिया ने छठा टी20 वर्ल्ड कप जीतकर रचा इतिहास, टूटा दक्षिण अफ्रीका का सपना