IND vs AUS 3rd Test : बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने अब तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है। नागपुर और दिल्ली टेस्ट जीतकर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर 2-0 से अजेय बढ़त बना रखी है। अब सीरीज का तीसरा टेस्ट इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। आस्ट्रेलिया टीम तीसरे टेस्ट में पूरी ताकत झौंकने के लिए कई बड़े बदलाव के साथ उतरने जा रही है। वहीं, टीम इंडिया में भी बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। इंदौर टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत का पत्ता कट सकता है। भरत सीरीज के शुरुआती दोनों मैचों में पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं। ऐसे में उनके स्थान पर रोहित शर्मा एक युवा तूफानी खिलाड़ी को मौका दे सकते हैं।