Ravichandran Ashwin Records : बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में भारतीय टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन एक बाद एक नए कीर्तिमान बना रहे हैं। नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जहां हरभजन सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा था। वहीं दिल्ली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विकेटों का शतक लगाने में कामयाब रहे। अब अश्विन की नजरें एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर नंबर वन बनने पर होंगी। अगर अश्विन इंदौर टेस्ट में कुछ विकेट लेने में सफल हो जाते हैं तो वह एक दिग्गज खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर वन गेंदबाज बनकर इतिहास रच देंगे। रविचंद्रन अश्विन ने अब तक इस सीरीज में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसे देखकर लगता है कि वह अगले ही मैच में ये रिकॉर्ड जरूर बनाएंगे।