IND vs AUS 3rd Test : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिहास से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने अभी तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम ने दो टेस्ट जीतकर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त रखी है। अब भारतीय टीम की नजर 1 मार्च से इंदौर में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच पर टिकी है। अगर टीम इंदौर टेस्ट जीतकर सीरीज में 3-0 से ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ देती है तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। ऐसे में इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारतीय टीम के अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो यहां भारत अभी तक एक भी टेस्ट नहीं हारा है।