
नागपुर टेस्ट हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खेमे में खलबली, दूसरे टेस्ट से डेविड वॉर्नर का बाहर होना तय!
IND vs AUS Test Series : भारत से नागपुर टेस्ट में मिली पारी और 132 रनों की शर्मनाक हार के बाद से ऑस्ट्रेलियाई खेमे में खलबली मची हुई है। अब कंगारू टीम सीरीज में वापसी के लिए हर हथकंडा अपनाने की तैयारी कर रही है। आस्ट्रेलिया ने मिचेल स्वेपसन के स्थान पर बाएं हाथ के स्पिनर मैट कुह्नेमैन को टीम में शामिल करने के लिए भारत बुलाया है। उम्मीद है कि मैट कुह्नेमैन दिल्ली टेस्ट में आस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू कर सकते हैं। वहीं अब कंगारू खेमे से खबरें आ रही हैं कि ऑस्ट्रलियाई स्टार ओपनर डेविड वार्नर को दिल्ली टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर सकती है, क्योंकि नागपुर टेस्ट में डेविड वॉर्नर का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था।
बता दें कि नागपुर टेस्ट में स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलियाई टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके थे। मैच की पहली पारी में वॉर्नर महज एक रन तो दूसरी पारी में सिर्फ 10 रन ही बना सके थे। ऑस्ट्रेलिया मीडिया द एज में प्रकाशित खबर के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई टीम के सूत्र ने अपने बयान में कहा है कि डेविड वॉर्नर के नागपुर टेस्ट की दोनों पारियों में असफलता के बाद उन्हें टीम से बाहर निकालने पर विचार किया जा रहा है।
ऑलराउंडर ट्रेविस हेड खेल सकते हैं वॉर्नर की जगह
डेविड वॉर्नर अगर ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन से बाहर होते हैं तो सबसे बड़ा सवाल ये है कि किसे मौका दिया जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की मानें तो डेविड वॉर्नर की जगह दिल्ली टेस्ट में ऑफ स्पिन ऑलराउंडर ट्रेविस हेड को कंगारूओं की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।
यह भी पढ़े - भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया को फटकारा, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
मैट कुह्नेमैन कर सकते हैं डेब्यू
वहीं, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल स्वेपसन को टीम प्रबंधन ने बाहर कर दिया है। बताया जा रहा है कि मिचेल स्वेपसन के पहले बच्चे का जन्म होने वाला है और वह वापस ऑस्ट्रेलिया लौट रहे हैं। स्वेपसन के स्थान पर 26 वर्षीय मैट कुह्नेमैन को ऑस्ट्रेलिया की टीम स्क्वाड में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार, दिल्ली टेस्ट में मैट कुह्नेमैन टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं।
यह भी पढ़े - भारत-पाकिस्तान के बीच आज विश्व कप में होगी रोमांचक भिड़ंत, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच
Published on:
12 Feb 2023, 3:29 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.