
रविंद्र जडेजा पर बॉल टेंपरिंग के आरोप लगने के बाद आईसीसी का बड़ा एक्शन।
IND vs AUS 1st Test : भारतीय टीम ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। टीम इंडिया की इस जीत के सबसे बड़े हीरो रविंद्र जडेजा रहे, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की दोनों पारियों में कुल 7 विकेट के साथ 70 रनों की महत्वपूर्ण पारी भी खेली। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही आईसीसी ने रविंद्र जडेजा नियमों का दोषी पाते हुए उनके खिलाफ एक्शन लेते हुए मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना भी लगाया है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान रविंद्र जडेजा पर बॉल टैंपरिंग के आरोप लगे थे। जिस पर जडेजा ने सफाई दी थी कि उन्होंने उंगली पर दर्द निवारक क्रीम लगाई थी।
बता दें कि नागपुर टेस्ट में भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने चोट से उबरने के बाद जबरदस्त वापसी की है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 5 विकेट लिए और उसके बाद शानदार बल्लेबाजी कर 70 रन भी बनाए। इतना ही नहीं उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में भी दो विकेट चटकाए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
आईसीसी के नियमों का उल्लंघन
मैच के बाद आईसीसी ने ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा पर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया है। बता दें कि मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहली पारी के दौरान जडेजा के हाथ पर कुछ लगाने के फुटेज सामने आए थे, जिसको लेकर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया और पूर्व क्रिकेटरों ने खूब हंगामा किया था। इसके बाद मैच रेफरी ने कप्तान रोहित शर्मा, टीम मैनेजमेंट और जडेजा से बात भी की थी।
यह भी पढ़े - भारत ने नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रन से हराया, सीरीज में 1-0 से बढ़त
अंपायर को बिना बताए क्रीम लगाने के दोषी
जांच में रविंद्र जडेजा को उंगली में अंपायर को बताए क्रीम लगाने का दोषी पाया गया है। यह आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के खिलाफ है। जडेजा ने गेंदबाजी के दौरान मोहम्मद सिराज से बातचीत करते हुए उंगली पर कुछ लगाया था। इसके बाद वह बॉल पर अंगुलियां मलते भी नजर आए थे। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने उन पर गेंद के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था।
यह भी पढ़े - ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम को अकेले समेटकर अश्विन ने तोड़ा इस दिग्गज का बड़ा रिकॉर्ड
Published on:
11 Feb 2023, 4:29 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.