30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका, कप्तान हरमनप्रीत समेत दो खिलाड़ी हुईं बीमार

IND vs AUS Women T20 World Cup Semifinal : महिला टी20 विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत दो खिलाड़ी बीमार हो गई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 23 Feb 2023, 3:15 PM IST

harman.jpg

सेमीफाइनल से पहले कप्तान हरमनप्रीत समेत दो खिलाड़ी हुईं बीमार।

IND vs AUS Women T20 World Cup Semifinal : दक्षिण अफ्रीका के न्यूलैंड्स मैदान पर आज शाम 6.30 बजे से महिला टी20 विश्व कप के तहत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम जहां अपने ग्रुप के अपने सभी मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है तो भारतीय टीम ने अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहते हुए क्वालीफाई किया है। क्रिकेट प्रशंसकों को इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन, इसी बीच टीम इंडिया के लिए बुरी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत दो खिलाड़ी बीमार हो गई हैं।


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले भारतीय महिला टीम को बड़ा झटका लगा है। कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर इस अहम मैच से बाहर हो सकती हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों खिलाड़ी बीमार हैं और मैच की पूर्व संध्या पर दोनों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि शाम को ही दोनों को छुट्‌टी मिल गई। अब इनके खेलने पर मैच से पहले निर्णय लिया जाएगा।

हरमन के स्थान पर स्मृति संभालेंगी टीम की कमान

वैसे तो हरमनप्रीत कौर के खेलने पर मैच से पहले फैसला लिया जाना है। सवाल ये है कि अगर हरमनप्रीत कौर मैदान में नहीं उतरी तो उनकी जगह कौन खेलेगा और कौन टीम की कप्तानी संभालेगा। बता दें कि हरमनप्रीत की जगह हरलीन देओल को टीम में शामिल किया जा सकता है। जबकि टीम की कप्तान स्मृति मंधाना को बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़े - भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच बारिश के कारण रद्द हुआ तो कौन पहुंचेगा फाइनल में

राधा यादव को भी फिटनेस संबंधी समस्या

अगर हरमनप्रीत और पूजा वस्त्राकर इस मुकाबले से बाहर होती है तो टीम इंडिया को काफी नुकसान हो सकता है। बताया जा रहा है कि बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज राधा यादव भी फिटनेस संबंधी समस्या से जूझ रही हैं। ऐसे में पहले से मजबूत नजर आ रही ऑस्ट्रेलिया के सामने टीम इंडिया को पार पाना आसान नहीं होगा।

यह भी पढ़े - सनराइजर्स हैदराबाद के नए कप्तान का ऐलान, फिर विदेशी खिलाड़ी को सौंपी टीम की कमान