Suryakumar Yadav : टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 खेलेगी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। जिसके पहले दो टेस्ट के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। टेस्ट टीम में टी20 के तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को शामिल किया गया है। लेकिन, इससे क्रिकेट के एक्सपर्ट और फैंस खुश नहीं हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए घोषित की गई टीम पर सवाल उठाए हैं, क्योंकि सूर्यकुमार यादव टी-20 फॉर्मेट में तो जमकर रन बना रहे हैं, लेकिन लंबे फॉर्मेट में सूर्या को खुद को साबित करना होगा।