29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs BAN : फिर एक्शन में दिखेंगे रोहित-विराट, यहां देखें 4 दिसंबर से शुरू हो रहे बांग्लादेश दौरे का पूरा शेड्यूल

Team India Tour of Bangladesh : भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे के बाद अब बांग्लादेश के लिए रवाना होने वाली है। जहां टीम इंडिया 4 से 26 दिसंबर के बीच बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे और दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी। इस दौरे पर जहां टीम में कप्तान रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली और केएल राहुल जैसे दिग्गजों की वापसी होगी। वहीं, सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन जैसे युवा खिलाड़ियों को बाहर रखा गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 1 Dec 2022, 10:04 AM IST

ind-vs-ban-india-tour-of-bangladesh-start-from-4-december-see-the-full-schedule-here.jpg

फिर एक्शन में दिखेंगे रोहित-विराट, यहां देखें 4 दिसंबर से शुरू हो रहे बांग्लादेश दौरे का पूरा शेड्यूल।

India vs Bangladesh ODI and Test Series : न्यूजीलैंड के दौरे के बाद अब भारतीय टीम बांग्लादेश दौरे के लिए तैयार है। भारतीय टीम 4 से 26 दिसंबर के बीच बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे और दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी। सबसे पहले बांग्लादेश में वनडे सीरीज होगी, जिसका पहला मैच 4 दिसंबर को ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा तो टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 14 दिसंबर से खेला जाएगा। इस दौरे पर जहां भारतीय टीम में कप्तान रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली और केएल राहुल जैसे दिग्गजों की वापसी होगी। वहीं, सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन जैसे युवा खिलाड़ियों के साथ हार्दिक पांड्या को भी इस दौरे पर टीम में शामिल नहीं किया गया है।

भारतीय टीम का बांग्लादेश दौरे पर शेड्यूल

ODI सीरीज


- पहला वनडे (4 दिसंबर) - शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम, ढाका

- दूसरा वनडे (7 दिसंबर) - नेशनल स्टेडियम, ढाका

- तीसरा वनडे (10 दिसंबर) - जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चटगांव

Test सीरीज

पहला टेस्ट (14-18 दिसंबर) जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चटगांव

दूसरा टेस्ट (22-26 दिसंबर) शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम, ढाका

कहां देखें सीरीज के मैच

बता दें कि भारत टीम के बांग्लादेश दौरे के प्रसारण अधिकार सोनी नेटवर्क के पास हैं। भारत-बांग्लादेश के बीच 4 दिसंबर से शुरू हो रही सीरीज को आप Sony Sports Ten 3, Sony Sports Ten 4 और Sony Sports Ten 5 चैनल पर देख सकेंगे। इसके साथ ही लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर देख सकेंगे। इसके अलावा सीरीज से जुड़ी हर अपडेट आप patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़े - वनडे सीरीज हार के लिए शिखर धवन ने इन्हें बताया जिम्मेदार

टीम इंडिया वनडे स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, रजत पाटीदार, ऋषभ पंत, ईशान किशन, शाहबाज अहमद, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप सेन।

टीम इंडिया टेस्ट स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत, केएस भरत, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर।

यह भी पढ़े - वनडे रैंकिंग में विराट-रोहित को हुआ नुकसान