29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ENG: रोहित शर्मा जीत के बाद भी हुए निराश, बताई टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी

IND vs ENG 2nd Test: विशाखापट्टनम टेस्ट में इंग्लैंड को 106 रनों से हराने के बाद जहां कप्‍तान रोहित शर्मा जसप्रीत बुमराह और यशस्वी जायसवाल के प्रदर्शन से खुश नजर आए तो एक चीज को टीम की सबसे बड़ी कमजोरी बताते हुए निराशा भी व्‍यक्‍त की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 5 Feb 2024, 4:55 PM IST

rohit_sharma.jpg

IND vs ENG 2nd Test: इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम टेस्ट 106 रनों से जीतने के बाद कप्‍तान रोहित शर्मा ने दो खिलाड़ियों की खुलकर तारीफ की है। इन दोनों खिलाड़ियों की वजह से भारत को जीत नसीब हो सकी है। जसप्रीत बुमराह को जहां प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। वहीं, कप्‍तान रोहित शर्मा इस मैच में जसप्रीत बुमराह के साथ यशस्वी जायसवाल को भी श्रेय दे रहे हैं। क्‍योंकि यशस्वी ने पहली पारी में 209 रनों की दमदार पारी खेली तो वहीं जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में 6 विकेट और दूसरी पारी में 3 विकेट चटकाए। रोहित इन दोनों के प्रदर्शन से काफी खुश नजर आए। हालांकि उन्‍होंने टीम की सबसे बड़ी कमजोरी को भी उजागर किया है।


कप्तान रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह को चैंपियन खिलाड़ी बताया है। उन्‍होंने कहा कि जब आप इस तरह मैच जीतते हैं तो आपको ऑलओवर प्रदर्शन को भी देखना होता है। हम अच्‍छी बल्‍लेबाजी कर रहे थे, लेकिन आपको पता होना चाहिए कि इन परिस्थितियों में टेस्ट मैच जीतना आसान काम नहीं है। हमें अपने गेंदबाजों से उम्‍मीद थी और उन्‍होंने भी आगे बढ़ते हुए वैसा ही प्रदर्शन किया।

यशस्‍वी से की विनम्र रहने की उम्‍मीद

कप्तान ने यशस्वी जायसवाल को लेकर कहा कि जासवाल अच्छा खिलाड़ी है और वह अपने खेल को बखूबी समझता है। उसे अभी काफी लंबा सफर तय करना है, टीम को देने के लिए उसके पास बहुत कुछ है। उम्‍मीद करते हैं कि वह विनम्र बने रहेंगे। विशाखापट्टनम का विकेट वास्तव में बल्लेबाजों का मददगार था।

यह भी पढ़ें :भारत बनाम इंग्लैंड के दूसरे टेस्ट में लगी रिकॉर्ड की झड़ी, बने ये 5 बड़े कीर्तिमान

'शुरुआत मिली, लेकिन बड़ा स्‍कोर नहीं कर सके'

रोहित शर्मा ने इस दौरान टीम की सबसे बड़ी कमजोरी को भी उजागर किया। उन्‍होंने कहा कि इस मैच में बहुत से बल्लेबाजों ने शुरुआत तो अच्‍छी की, लेकिन वह बड़ा स्कोर करने में सफल नहीं हो सके। हालांकि मैं ये समझता हूं कि वे अभी युवा हैं और खेल में नए हैं। हमें उन्हें कॉन्फिडेंस देना होगा। युवा टीम का इस तरह की टीम से मुकाबला करने पर बहुत गर्व हो रहा है। खेल के इस फॉर्मेट में बहुत लोग काफी युवा हैं। उन्‍हें फिट होने में कुछ समय लगेगा।

यह भी पढ़ें : भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग