30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ENG: सूर्यकुमार का शतक रहा बेअसर, इंग्लैंड ने तीसरे मुकाबले में भारत को 17 रनों से हराया

भारत बनाम इंग्लैंड: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला ट्रेंट ब्रिज मैदान, नॉटिंघम में खेला गया। इस मैच को इंग्लैंड ने 17 रनों से अपने नाम कर लिया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 11 Jul 2022, 7:52 AM IST

surya kumar yadav

surya kumar yadav

IND vs ENG, 3rd T-20: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज इंग्लैंड के नॉटिंघम में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों 17 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी है। इससे पहले सूर्यकुमार यादव ने शानदार शतक लगाकर भारत को मैच जिताने की पुरजोर कोशिश की लेकिन टीम मैच जीत नहीं पाई। आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 21 रनों की आवश्यकता थी और भारतीय टीम मात्र 4 रन ही बना पाई। तीन मैचों की टी-20 सीरीज भारतीय टीम ने 2-1 से अपने नाम कर ली है

रोहित विराट फेल

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम की तरफ से रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर फेल हुए, दोनों ने 11-11 रन बनाए। इसके अलावा ऋषभ पंत भी 1 रन बनाकर सस्ते में निपट गए। हालांकि सूर्यकुमार यादव ने भारत की तरफ से शानदार शतक लगाते हुए 117 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने भी 28 रनों की शानदार पारी खेली।

यह भी पढ़ें : Wimbledon 2022 Men’s Final: नोवाक जोकोविच बने विंबलडन 2022 के बादशाह, जीता सातवां ग्रैंड स्लैम

वहीं इंग्लैंड की तरफ से पहले विकेट के लिए जोश बटलर और जेसन रॉय ने 31 रन जोड़े। बटलर 18 रन बनाकर आवेश खान का शिकार हुए ल, इसके बाद जेसन रॉय भी 27 रन बनाकर उमरान मलिक की गेंद पर ऋषभ पंत को कैच दे बैठे। इसके अलावा फिलिप सॉल्ट ने 8 और हैरी ब्रुक ने 19 रनों की तेज पारी खेली। मोइन अली आज खाता भी नहीं खोल पाए और 0 रनों पर रवि बिश्नोई ने उन्हें हर्षल पटेल के हाथों कैच आउट कराया।

यह भी पढ़ें : जब दाऊद इब्राहिम ने शाहिद अफरीदी को दी थी धमकी कहा 'या तो चुप रहो या अंजाम भुगतो'

भारत की तरफ से इस मैच में रवि बिश्नोई और हर्शल पटेल ने दो-दो विकेट लिए। जबकि उमरान मलिक और आवेश खान को एक-एक विकेट मिला। हालांकि रविंद्र जडेजा आज काफी महंगे साबित रहे और उन्होंने अपने 4 ओवर में 39 रन दिए।