भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल (0) उस वक्त आउट हुए, जब टीम महज पांच रन ही बना सकी थी। इसके बाद करुण नायर (14), कप्तान शुभमन गिल (6) और आकाश दीप (1) भी चलते बने। मुकाबले के पांचवें दिन पंत के विकेट गिरने के साथ भारतीय टीम की निराशाजनक शुरुआत हुई, जिसके बाद केएल राहुल और सुंदर का विकेट गिरना भारत के लिए और बड़ा झटका रहा। फिलहाल टीम को जडेजा के अलावा नितीश रेड्डी से ही उम्मीदें हैं।