मैनचेस्टर टेस्ट मैच में कुलदीप यादव को खेलने का मौका मिल सकता है, क्योंकि आकाश दीप ग्रोइन इंजरी और पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं तेज गेंदबाज अर्शदीप अभ्यास के दौरान हाथ में कट लगने की वजह से चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में अंशुल कंबोज को शामिल किया है, जिनका चौथे टेस्ट मैच में खेलना तय माना जा रहा है।