IND vs ENG 4th Test: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तहत भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जा रहा है। भारतीय टीम सीरीज में इंग्लैंड से 1-2 से पिछड़ी हुई है, ऐसे में उसके लिए यह मुकाबला जीतना बेहद अहम है, वहीं दूसरी तरफ मेजबान टीम ओल्ड ट्रैफर्ड में जीत दर्ज कर सीरीज जीतने के इरादे से उतरी है।