रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के बीच तीखी बहस उस वक्त शुरू हुई जब पिच क्यूरेटर ने गौतम गंभीर से कहा, मुझे इसकी रिपोर्ट करनी होगी। इस पर भारतीय कोच गौतम गंभीर ने कहा, आप जाकर जो भी रिपोर्ट करना चाहते हैं, रिपोर्ट करें। इस पर सिंताशु कोटक ने हस्तक्षेप करते हुए अंग्रेज खिलाड़ी को अलग कोने में ले गए और कहा, हम कुछ भी नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। उस वक्त बॉलिंग कोच मोर्न मोर्कल और सहायक कोच रयान टेन डोशेट और अन्य भारतीय स्टाफ बहस को ध्यान से सुनते हुए दिखाई दिए।