शुभमन गिल अब तक सीरीज में 4 शतक लगा चुके हैं और इस मामले में वह विराट कोहली और सुनील गावस्कर की पहले ही बराबरी कर चुके हैं। अगर वह अगर लंदन के द ओवल में एक और शतक लगा देते हैं तो गिल वेस्टइंडीज के दिग्गज क्लाइड वॉलकॉट के 1955 में बनाए गए वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। बता दें कि वॉलकॉट ने ऑस्ट्रेलिया के एक टेस्ट सीरीज में 5 शतक जड़े थे, जो आज भी एक रिकॉर्ड है।