Jasprit Bumrah: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 5वां और आखिरी टेस्ट मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल में 31 जुलाई से 04 अगस्त तक खेला जाएगा। इंग्लैंड इस मुकाबले को जीतकर जहां टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी, वहीं भारत 2-2 से बराबरी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में भारतीय बल्लेबाजों ने जहां अपना लोहा मनवाया है, वहीं गेंदबाजी उतनी अच्छी नहीं रही, जितनी उम्मीद की जा रही थी। अब जब सीरीज निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है तो सबसे बड़ा सवाल अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर की जा रही है।