4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना की जंग जीतने के बाद Ravichandran Ashwin पहुंचे इंग्लैंड, अब टीम इंडिया की जीत पक्की!

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर सामने आई है। टीम के मुख्य स्पिनर फिट होने के बाद टीम के साथ जुड़ गए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 23 Jun 2022, 8:48 PM IST

ind vs eng ashwin reached england joined team india

टीम इंडिय के लिए अच्छी खबर

भारत और इंग्लैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 1 जुलाई से खेला जाएगा। पूरी टीम इंग्लैंड के लिए रवाना हो गई थी लेकिन मुख्य स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टीम के साथ नहीं थे। इसके बाद खबर आई की अश्विन कोरोना पॉजिटिव हो गए है। सभी को लगा था कि शायद वो अब टेस्ट मैच के लिए उपस्थित नहीं रहेंगे लेकिन ऐसा नहीं है। अच्छी खबर ये हैं कि अश्विन पूरी तरह फिट होकर इंग्लैंड में टीम के साथ जुड़ चुके हैं।


रविचंद्रन अश्विन की वापसी से फैंस खुश

अश्विन ने इंग्लैंड रवाना होने से पहले कोरोना जांच कराई और रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस वजह से ही उन्होंने टीम को ज्वाइन किया। इस एकमात्र टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया इंग्लिश काउंटी क्लब लीसेस्टरशायर के साथ वॉर्म अप मैच खेल रही है। पहले दिन भारतीय टीम की बल्लेबाजी थोड़ा लड़खड़ा गई है लेकिन उम्मीद है कि टीम इंडिया वापसी करेगी। अश्विन इस टीम में मुख्य स्पिनर के रूप में हैं। अगर वो बाहर हो जाते तो फिर टीम इंडिया को बहुत नुकसान होता। अश्विन का टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन रहा है। खासतौर पर इंग्लैंड में हमेशा अश्विन ने अच्छी गेंदबाजी की है। खैर साल 2021 में भारतीय टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में 4 टेस्ट मैच खेले थे। सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है। अब अंतिम टेस्ट मैच रोहित शर्मा की कप्तानी में होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि टीम इंडिया ये सीरीज जीत जाएगी।

ये भी पढ़ें- 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने वाले 4 भारतीय खिलाड़ी जो अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी , जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

ये भी पढ़ें- इंग्लैंड के धांसू क्रिकेटर ने MS Dhoni की 17 साल की बादशाहत खत्म की, 19 छक्के लगाकर रचा इतिहास