
धोनी छूटे पीछे
इंग्लैंड और नीदरलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज काफी शानदार रही। इंग्लैंड ने क्लीन स्वीप किया और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। जोश बटलर का कहर इस सीरीज में देखने को मिला। पहले वनडे में इंग्लैंड ने 498 रन बनाए थे और इसमें बटलर की तूफानी पारी देखने को मिली। खैर इस बार बदलर ने टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।
नीदरलैंड के खिलाफ सीरीज में दिखा जोश बटलर का जलवा
बटलर ने इस सीरीज में धोनी का 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। किसी एक वनडे सीरीज में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड पहले धोनी के नाम था लेकिन अब बटलर उनसे आगे निकल गए है। नीदरलैंड के खिलाफ तीन मैचों में बटलर ने कुल 248 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने 19 सिक्स जड़े। साल 2005 में श्रीलंका के खिलाफ हुई सीरीज में धोनी ने 17 सिक्स लगाए थे। इस तरह बतौर विकेटकीपर धोनी का रिकॉर्ड बटलर ने तोड़ दिया है। बटलर इस समय तगड़ी फॉर्म में चल रहे हैं। IPL 2022 में भी उनकी खतरनाक बल्लेबाजी देखने को मिली थी।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, टीम में चयन ना होने के कारण तेज गेंदबाज ने हाथ की नसें काटी, हालत गंभीर
किसी एक वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विकेटकीपर
जोस बटलर vs नीदरलैंड, (2022)- 19 सिक्स
महेंद्र सिंह धोनी vs श्रीलंका, (2005)- 17 सिक्स
एबी डिविलियर्स vs वेस्टइंडीज, (2015)- 16 सिक्स
जोस बटलर vs वेस्टइंडीज, (2019)- 14 सिक्स
ये भी पढ़ें- 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने वाले 4 भारतीय खिलाड़ी जो अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं
Published on:
23 Jun 2022, 6:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.