
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी ने इंग्लिश बैजबॉल की कमर तोड़कर रख दी थी। बुमराह ने विशाखापट्टनम की उस पिच पर पहली पारी में छह और दूसरी पारी में तीन विकेट चटकाए थे, जहां स्पिनरों को मदद मिल रही थी। उसके बाद से इंग्लैंड के खेमें हड़कंप मचा हुआ है। उसके बाद से हर कोई बुमराह को दुनिया का सबसे खतरनाक पेसर बता रहा है। इसी बीच इंग्लैंड टीम के हेड कोच ब्रैंडन मैकुलम ने उम्मीद जाहिर की है कि सीरीज में आगे उनके प्लेयर्स बुमराह का सामना कर लेंगे।
ब्रैंडन मैकुलम से जब सवाल किया गया कि इंग्लैंड की टीम शेष तीन टेस्ट में बुमराह से कैसी निपटेगी? इस पर मैकुलम ने कहा कि उनकी टीम सिद्धांतों में विश्वास नहीं रखती है। हम ये नहीं देखते कि पूर्व में क्या हुआ है? हमारे खिलाडि़यों की मानसिकता स्पष्ट है और वे खेलने को तैयार हैं। हमारे खिलाड़ियों में आत्मविश्वास है और वे अपने खेल पर दृढ़ विश्वास रखते हैं। टीम की बल्लेबाजी काफी बेहतर हैं और अब वे इस पर काम करेंगे कि भारत के गेंदबाज से कैसे निपटेंगे?
'हमने बुमराह का सामना करने के तरीके ढूंढ लिए'
मैकुलम ने कहा कि जहां तक बुमराह को खेलने की बात है तो हम देखेंगे कि कहां तक पहुंच पाते हैं। अभी के लिए उन्हें श्रेय देना चाहिए। दूसरे टेस्ट में उनका स्पेल अब तक के दौरे पर सबसे बेहतरीन है। जब गेंद स्विंग करतीहै तो वह ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि वह बहुत अच्छे गेंदबाज हैं, लेकिन हम भी 18 महीने से अच्छे गेंदबाजों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। हमने उनका सामना करने के तरीके तलाश लिए हैं।
यह भी पढ़ें : कोहली के देश की जगह परिवार को तरजीह देने पर इस दिग्गज ने दिया बड़ा बयान
अबू धाबी में कड़ा अभ्यास कर रही इंग्लैंड
बता दें कि इंग्लैंड की टीम विशाखापट्टनम टेस्ट के बाद अबू धाबी के लिए रवाना हो गई। अब वह 12 फरवरी को भारत लौटेगी। मैकुलम ने इस पर कहा कि ये दौरे से पूर्व एक अलग कैंप है। उन्होंने कहा कि हम अबू धाबी में ज्यादा अभ्यास नहीं करेंगे। टीम ने अबू धाबी में कड़ी मेहनत की है। हमें खिलाड़ियों की फिटनेस का भी ख्याल रखना है। हमारे पास काफी दिन हैं। इसलिए हम मैच के झंझट से दूर जाना चाहते थे।
हमारा घर दूर है, इसलिए अबू धाबी चुना
मैकुलम ने आगे कहा कि मेरी राहुल द्रविड़ से बात हुई थी। उन्होंने बताया था कि उनके सभी खिलाड़ी भी घर जा रहे हैं। हमारा घर दूर है, इसलिए हम अबू धाबी आए। हम यहां परिवारों के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं। राजकोट पहुंचकर हम फिर से कड़ी मेहनत करेंगे। उन्होंने जो रूट पर किए गए सवाल पर कहा कि वह विश्वस्तरीय प्लेयर हैं। दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में आक्रामक खेलकर वह वापसी का प्रयास कर रहे थे। अभी भी उनके पास ढेरों रन बनाने का अवसर है।
यह भी पढ़ें : आखिरी 3 टेस्ट के लिए आज हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान
Published on:
8 Feb 2024, 2:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.