रोटेशन की वजह से हो सकता है ऐसा
पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के कई खिलाड़ी लगातार हर मैच में खेल रहे हैं। वहीं इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने संकेत दिए हैं कि मौजूदा सीरीज को देखते हुए वह अगले टेस्ट से जेम्स एंडरसन को आराम दे सकते हैं। दरअसल, तीन सप्ताह के दौरान तीन टेस्ट मैच होने से दोनों टीमों को गेंदबाजों को रोटेट करना पड़ रहा है। हालांकि अभी तक तय नहीं किया है कि एंडरसन को चौथे मैच के लिए आराम देंगे या वह मैच में खेलेंगे।