28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल द्रविड़ बोले- इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में केएल राहुल नहीं करेंगे विकेटकीपिंग

IND vs ENG: भारत के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बताया कि केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से हैदराबाद में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे। ऐसे में ये भूमिका अब केएस भरत या अनकैप्ड ध्रुव जुरेल निभा सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 23 Jan 2024, 3:57 PM IST

rahul_dravid.jpg

,,

IND vs ENG: भारत के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बताया कि केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से हैदराबाद में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे। दिसंबर-जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की टेस्ट श्रृंखला के दौरान केएल राहुल नामित विकेटकीपर थे, लेकिन अब द्रविड़ ने घरेलू परिस्थितियों के कारण अधिक विशेषज्ञ कीपर की आवश्यकता पर जोर दिया है। ऐसे में विकेटकीपर की भूमिका के लिए अब केएस भरत और अनकैप्ड ध्रुव जुरेल में से कोई एक निभा सकता है।


द्रविड़ ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो को बताया कि केएल राहुल इस सीरीज में विकेटकीपर के रूप में नहीं खेलेंगे और हम चयन में ही इसके बारे में स्पष्ट हैं। हमने दो अन्य विकेटकीपरों को चुना है। जाहिर है कि राहुल ने दक्षिण अफ्रीका में हमारे लिए शानदार काम किया और श्रृंखला ड्रा कराने में वास्तव में हमारी मदद करने में एक बड़ी भूमिका निभाई, लेकिन पांच टेस्ट मैचों को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है।

हैदराबाद में भरते ने खेली थी नाबाद 116 रन की पारी

बता दें कि केएस भरत को प्रथम श्रेणी मैचों में विकेटकीपर के रूप में व्यापक अनुभव है। उन्‍होंने अहमदाबाद में भारत 'ए' के लिए पहले चार दिवसीय मैच में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शानदार नाबाद 116 रन की पारी भी खेली है। इसलिए उन्‍हें हैदराबाद टेस्ट में विकेटकीपर की भूमिका निभाने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : WPL 2024 के शेड्यूल का ऐलान, 23 फरवरी से आगाज तो फाइनल 17 मार्च को

टीम इंडिया स्क्वॉड (पहले 2 टेस्ट के लिए)

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान) और आवेश खान।

यह भी पढ़ें : ICC ODI Team of The Year 2023 घोषित, रोहित शर्मा समेत ये 6 भारतीय शामिल