भारतीय ऑफ स्पिनर ने इसके बाद जुलाई 2016 में किंग्सटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 113 रन की शतकीय पारी खेलने के अलावा 83 रन देकर सात विकेट हासिल किए थे।बॉथम और अश्विन के अलावा वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान गैरी सोबर्स, पाकिस्तान के मुश्ताक मोहम्मद, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक्स कॉलिस और बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन दो-दो बार टेस्ट क्रिकेट में पांच विकेट लेने के साथ-साथ शतक भी लगाने की उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।