30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ENG: पाकिस्तानी क्रिकेटर सलमान बट्ट ने उठाए पंत की बैटिंग तकनीक पर सवाल, कहा-ऐसे नहीं मिलेगी कामयाबी

IND vs ENG: सीरीज में ऋषभ पंत के खराब प्रदर्शन की वजह से टीम इंडिया को काफी नुकसान उठाना पड़ा। पंत की खराब बल्लेबाजी को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सलमान बट्ट ने सवाल उठाए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 29 Aug 2021, 1:05 PM IST

Rishabh pant

Rishabh pant

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में तीसरा टेस्ट मैच इंग्लैंड ने जीत लिया। मैच के तीसरे दिन तो भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन जब चौथे दिन का खेल शुरू हुआ तो एक-एक कर टीम इंडिया के बल्लेबाज पवेलियन लौटने लगेे। वहीं इस सीरीज में ऋषभ पंत भी अपनी बल्लेबाजी को लेकर संघर्ष करते नजर आए। सीरीज में उनके खराब प्रदर्शन की वजह से टीम इंडिया को काफी नुकसान उठाना पड़ा। पंत की खराब बल्लेबाजी को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सलमान बट्ट ने सवाल उठाए हैं। सलमान बट्ट ने पंत की बल्लेबाजी तकनीक को गलत बताया।

इंग्लैंड सीरीज में नहीं चला पंत का बल्ला
टीम इंडिया के विकेटकीपर—बल्लेबाज ऋषभ पंत बैटिंग में कोई कमाल नहीं दिखा पाए। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की पिछली पांच पारियों ने पंत ने सिर्फ 87 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 17.40 का रहा है। हेडिंग्ले टेस्ट में पंत ने खराब बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। इसकी वजह से टीम इंडिया को तीसरे टेस्ट में नुकसान उठाना पड़ा। वहीं पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सलमान बट्ट ने ऋषभ पंत की मौजूदा बल्लेबाजी तकनीक पर सवाल उठाते हुए उन्हें सीम कंडीशन में बैंटिग करने का तरीका बताया है।

यह भी पढ़ें— IND vs ENG: ऋषभ पंत पहली बार किसी भी टेस्ट की दोनों पारियों सिंगल डिजिट स्कोर पर हुए आउट, खराब प्रदर्शन जारी

इस तकनीक से नहीं हो पाएंगे सफल: बट्ट
सलमान बट्ट ने यूट्यूब चैनल पर टीम इंडिया के ऋषभ पंत की बल्लेबाजी तकनीक पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पंत के पास इंग्लैंड के कंडीशन में खेलने की सही तकनीक नहीं है। उनका कहना है कि पंत लगभग हर बॉल को क्रीज से बाहर खेलने की कोशिश करते है। साथ ही बट्ट ने कहा कि जिस तकनीक से पंत खेल रहे हैं, उससे वह टेस्ट क्रिकेट में कामयाब बल्लेबाज नहीं बन पाएंगे।

यह भी पढ़ें— पाकिस्तानी क्रिकेटर सलमान बट ने हार्दिक पांड्या को दी ऐसी सलाह, बोले-'कपिल और इमरान की तरह होना चाहिए'

'कन्फ्यूजन के साथ खेल रहे पंत'
इसके साथ ही पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा कि पंत काफी कन्फ्यूजन के साथ खेल रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह मैच में आधे दिल से शॉट लगा रहे हैं। पंत की बैटिंग तकनीक पर बात करते हुए बट्ट ने कहा कि जब बॉल एंगल पर जाती है तो पंत अपने शरीर से दूर खेलने की कोशिश करते हैं। पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा कि उन्हें ऐसी बॉल का छोड़ देना चाहिए।