29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जसप्रीत बुमराह आयरलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते ही रचेंगे इतिहास, बनेंगे ऐसा करने वाले पहले भारतीय

Jasprit Bumrah : जसप्रीत बुमराह 11 महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर रहे हैं। बुमराह आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में मैदान पर उतरते ही इतिहास के पन्‍नों में अपना नाम दर्ज कर लेंगे। वह बतौर तेज गेंदबाज पहले भारतीय टी20 कप्तान बन जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 17 Aug 2023, 4:09 PM IST

jasprit-bumrah.jpg

जसप्रीत बुमराह आयरलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते ही रचेंगे इतिहास।

IND vs IRE T20 Series Jasprit Bumrah : भारत के स्‍टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 11 महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर रहे हैं। आयरलैंड दौरे पर नियमित कप्‍तान और कार्यवाहक कप्‍तान हार्दिक पांड्या समेत कई सीनियर खिलाडि़यों को आराम दिया गया है। चोट के चलते बाहर चल रहे जसप्रीत बुमराह को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज की कप्‍तानी सौंपी गई है। बुमराह आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में मैदान पर उतरते ही इतिहास के पन्‍नों में अपना नाम दर्ज कर लेंगे। वह बतौर तेज गेंदबाज पहले भारतीय टी20 कप्तान बन जाएंगे। इससे पहले भारतीय टी20 टीम की कमान किसी बल्‍लेबाज या फिर ऑलराउंडर ने संभाली है।


बता दें कि पिछले 11 महीने से जसप्रीत बुमराह पीठ चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। वह एशिया कप 2022 और वर्ल्ड कप 2022 में भी नहीं खेल सके थे। वह लंबे समय से नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे थे। अब आगामी एशिया कप और वर्ल्‍ड कप 2023 को देखते बुमराह को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाकर भेजा गया है। यह देखने वाली बात होगी कि वह बड़े मुकाबलों के लिए कितने फिट हैं।

अब तक 9 बल्‍लेबाज और 1 ऑलराउंडर ने संभाली कमान

जसप्रीत बुमराह टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के 11वें कप्तान हैं। भारत की कप्‍तानी टी20 में इससे पहले 10 खिलाड़ी संभाल चुके हैं, जिनमें से 9 बल्‍लेबाज तो एक ऑलराउंडर रहा है। जसप्रीत बुमराह पहले ऐसे गेंदबाज बनने जा रहे हैं, जो इस फॉर्मेट में टीम इंडिया की अगुवाई करेंगे।

यह भी पढ़ें : World Cup 2023 में नहीं खेलेंगे ये 2 दिग्गज खिलाड़ी, बोर्ड ने ही काट दिया पत्ता

भारत के टी20 कप्‍तान

































































नाममैचजीत प्रतिशत
वीरेंद्र सहवाग(2006)1100
एमएस धोनी (2007-16)7260
सुरेश रैना (2010)3100
अजिंक्‍य रहाणे (2015)250
विराट कोहली (2017-21)5066.66
रोहित शर्मा (2017 से अब तक)5176.47
शिखर धवन (2021)333.33
ऋषभ पंत (2022)550
हार्दिक पांड्या (2022 से अब तक)1665.52
केएल राहुल (2022)1100
जसप्रीत बुमराह (2023)----


यह भी पढ़ें : आयरलैंड के खिलाफ रिंकू सिंह समेत इन 4 खिलाड़ियों को डेब्यू का इंतजार