IND vs IRE Pitch Report: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC Men's T20 World Cup 2024) के अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम का सामना आयरलैंड (India vs Ireland) से होगा। भारतीय टीम ने इस साल की शुरुआत में आखिरी बार कोई टी20 मैच सीरीज खेली थी, जिसमें भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 3-0 से हराया था। हालांकि भारत के सभी खिलाड़ी दो महीने का आईपीएल खेल कर आ रहे हैं और फिलहाल लय में हैं। भारत ने विश्व कप से पहले एकमात्र अभ्यास मैच में बांग्लादेश को 60 रन से हराया था।