3 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान को गोल्ड मेडल मैच में रौंदने के बावजूद बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, विलेन बनते बनते रह गया ये खिलाड़ी

Ravi vishnoi: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड जीता। रवि बिश्नोई महंगे रहे, 3 ओवर में 44 रन दिए।
2 min read
Google source verification
IND VS PAK, ASIAN GAMES 2026 FINAL.

एशियन गेम्स 2026 गोल्ड मेडल मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाज। (Photo- IANS)

India vs Pakistan: टीम इंडिया ने एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से शिकस्त देकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया। हालांकि, इस बड़ी जीत के बीच एक खिलाड़ी का प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए चिंता बढ़ाने वाला रहा। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में रवि बिश्नोई गेंद से काफी महंगे साबित हुए और एक समय ऐसा लगा कि उनका प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

भारतीय टीम मैनेजमेंट ने टूर्नामेंट में रवि बिश्नोई पर लगातार भरोसा जताया। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में भी उन्हें गेंद थमाई गई, लेकिन पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने उनकी गेंदों पर जमकर रन बटोरे। बिश्नोई ने अपने तीन ओवर में 44 रन खर्च कर दिए। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने उन्हें आगे गेंदबाजी नहीं कराई।

फाइनल से पहले भी बिश्नोई का प्रदर्शन कुछ खास प्रभावी नहीं रहा था। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय कप्तान ने सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी कराई, जिसमें उन्होंने 4 रन दिए। वहीं, एशियन गेम्स से पहले जापान के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबले में भी उन्हें केवल एक ओवर मिला, जिसमें उन्होंने 10 रन खर्च किए।

पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में महंगे साबित होने के बावजूद बिश्नोई का खराब स्पेल टीम इंडिया को भारी नहीं पड़ा। भारतीय टीम ने 19 रन से मुकाबला जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। ऐसे में बिश्नोई भले ही फाइनल में टीम के लिए मुश्किलें बढ़ाते नजर आए, लेकिन अंततः भारत की जीत पर इसका असर नहीं पड़ा।

भारत ने लगातार दूसरी बार जीता 'गोल्ड मेडल'

एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराया और लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता। भारत ने कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क मैदान पर खेलते हुए पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन बना सकी। भारत ने यह मुकाबला 19 रनों से जीत लिया। इसके साथ ही भारत ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया, वहीं पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। पाकिस्तान मेंस क्रिकेट टीम का एशियन गेम्स 2026 में पहला मेडल है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

Asian Games 2026