मैच के दौरान आसमान में एक एयरक्राफ्ट देखा गया, जिसके पीछे एक संदेश लिखा था, 'इमरान खान को रिलीज करो।' आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और देश के पूर्व प्रधानमंत्री को करप्शन के चार्ज में जेल में बंद कर दिया गया है। इमरान की कप्तानी में ही पाकिस्तान ने इकलौटा वनडे वर्ल्ड कप जीता है। 1992 में रिटायरमेंट से वापसी के बाद इमारन ने पाकिस्तान को विश्व चैंपियन बनाया था। उसके बाद वह चुनाव लड़े और प्रधानमंत्री भी बने।