भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन इस मैच में रहा। बल्लेबाजी में केएल राहुल और सूर्य़कुमार यादव ने अपना दम दिखाया। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव देखने को मिले थे। जसप्रीत बुमराह इस मैच में नहीं खेल रहे थे। अब वो इस सीरीज से बाहर हो गए है। कहा जा रहा है कि मोहम्मद सिराज को उनकी जगह टीम में शामिल कि जाएगा। दूसरा टी-20 मैच 2 अक्टूबर को खेला जाएगा। दूसरे टी-20 में भी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव नजर आ सकता है। रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट कुछ बड़े फैसले दूसरे टी-20 के लिए ले सकता है। इन दो खिलाड़ियों का दूसरे टी-20 से पत्ता कट सकता है।