IND vs SA 1st T20 Weather and Pitch Report: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश से धुलने के बाद आज दूसरा मुकाबला गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में शाम 8.30 बजे से खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराने के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया आज जीत से आगाज करने के इरादे से उतरेगी। हालांकि टी20 क्रिकेट में साउथ अफ्रीका को उसी के घर में हराना आसान नहीं होगा, क्योंकि इस फॉर्मेट में अफ्रीकी टीम का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। ऐसे में मैच से पहले पिच का स्वभाव जानना भी जरूरी है। आइये आपको बताते हैं सेंट जॉर्ज की पिच रिपोर्ट के साथ गकेबरहा के मौसम का हाल कैसा रहेगा?